रविवार, 2 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी : 75.57 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी : 75.57 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 75.57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गणेश सूर्यकान्त ओटी पुत्र सूर्यकान्त निवासी राजूरी, पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने 19 मार्च 2024 को वादी को मोबाइल पर कॉल कर झांसा दिया और ITGS के माध्यम से उनके खाते से 75.57 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। मामले की जांच के दौरान साक्ष्य संकलन से अभियुक्त की पहचान हुई।

बीटा-2 पुलिस टीम ने तकनीकी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाया गया है। अब तक वादी के करीब 47 लाख रुपये वापस कराए जा चुके हैं। शेष धनराशि की रिकवरी और अन्य कानूनी कार्यवाही जारी है।

मामले में थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0 104/2024 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत है।।