सोमवार, 3 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता: सेक्टर-63 में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, कुल 2.45 किलो गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता: सेक्टर-63 में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, कुल 2.45 किलो गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग अभियानों में गांजा तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पहले मामले में पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर पीलर नंबर SPP-20A के पास से हिमांशु पासवान पुत्र रमेश, निवासी झारखंड को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा है और उस पर एनडीपीएस एक्ट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

वहीं, दूसरे प्रकरण में पुलिस ने बहलोलपुर अंडरपास से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सर्विस रोड से अविनाश उर्फ हैरी पुत्र बाँकेलाल, निवासी अलीगढ़ (वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी, सेक्टर-63) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।।