गुरुवार, 27 नवंबर 2025

“गौतमबुद्धनगर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार—तीन साल में 6865 किग्रा से अधिक मादक पदार्थ बरामद, 1748 अभियोग दर्ज, 1748 आरोपी गिरफ्तार”!!

शेयर करें:


“गौतमबुद्धनगर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार—तीन साल में 6865 किग्रा से अधिक मादक पदार्थ बरामद, 1748 अभियोग दर्ज, 1748 आरोपी गिरफ्तार”!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नशे के कारोबार पर गौतमबुद्धनगर पुलिस का बड़ा अभियान, तीन वर्षों में अरबों की बरामदगी

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के सख्त निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन व जीरो टॉलरेंस अभियान के उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। पिछले तीन वर्षों (2023-2025) के दौरान कुल 6865.793 किलोग्राम गांजा व अन्य मादक पदार्थ, जिनकी बाजार कीमत लगभग 1 अरब 46 करोड़ 70 लाख रुपए है, पुलिस द्वारा बरामद किए गए। इस दौरान 1748 अभियोग पंजीकृत कर 1748 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा अनेक अपराधियों पर रासुका, गैंगस्टर अधिनियम, पीआईटी-एनडीपीएस एवं अवैध संपत्ति जब्तीकरण जैसी कठोर धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

वर्षवार उपलब्धियां

वर्ष 2023

  • 585 अभियोग दर्ज, 667 अभियुक्त नामजद, 660 गिरफ्तार
  • 2777.457 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद
  • मूल्य—93 करोड़ 50 लाख रुपये
  • 02 व्यक्तियों पर रासुका, अवैध संपत्ति जब्तीकरण
  • तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की जब्ती

वर्ष 2024

  • 502 अभियोग दर्ज, 571 गिरफ्तार, 80 की हिस्ट्रीशीट खोली
  • 2791.075 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद
  • मूल्य—40 करोड़ 70 लाख रुपये
  • 578 मामलों में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 52(ए) का अनुपालन
  • वाहनों की जब्ती

वर्ष 2025 (01 जनवरी—20 नवंबर)

  • 458 अभियोग दर्ज, 517 अभियुक्त गिरफ्तार
  • 1297.261 किलोग्राम बरामदगी
  • मूल्य—12 करोड़ 50 लाख रुपये
  • रासुका, गैंगस्टर सहित कठोर कानूनी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर का नेतृत्व और उपलब्धि

पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नशे के अवैध व्यवसाय का नेटवर्क तोड़ने के लिए व्यापक, संगठित एवं लगातार कार्रवाई करते हुए इसे जड़ से खत्म करने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अपराधियों की गिरफ्तारी, संपत्ति जब्तीकरण और वाहनों की सीजिंग के माध्यम से नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर कड़ा प्रहार किया गया है।।