गुरुवार, 27 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: साप्ताहिक बाजारों में मोबाइल-चेन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 11 मोबाइल, मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: साप्ताहिक बाजारों में मोबाइल-चेन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 11 मोबाइल, मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी शुभम मंडल पुत्र विधान मंडल को सिटी पार्क सेक्टर-93 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल फोन, एक पीली धातु की चेन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

अभियुक्त का अपराध करने का तरीका
पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम मंडल एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर साप्ताहिक बाजारों में लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर उनके मोबाइल फोन, गले की चेन और पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलें चोरी कर लेता था। चोरी का सामान वह रास्ते में लोगों को सस्ते दामों पर बेचकर पैसा कमाता था। उसके पास से बरामद अवैध चाकू का उपयोग वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लोगों को डराने में करता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और गांजा तस्करी जैसे मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
शुभम मंडल पुत्र विधान मंडल
निवासी – ग्राम बिथिया डोरी, थाना शाहपुर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल)
वर्तमान पता – ग्राम गेझा, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर
उम्र – 32 वर्ष
शिक्षा – कक्षा 5वीं

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 421/2015 धारा 381/411 भादवि, थाना फेस-2
  2. मु0अ0सं0 564/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना फेस-2
  3. मु0अ0सं0 218/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  4. मु0अ0सं0 535/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
  5. मु0अ0सं0 576/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
  6. मु0अ0सं0 580/2025 धारा 317(5) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

बरामदगी

  • 11 चोरी के मोबाइल फोन
  • 01 चेन (पीली धातु)
  • 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
  • 01 अवैध चाकू