गौतमबुद्धनगर: मिशन शक्ति फेज-5 : गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान तेज!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश और प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों, घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी नागरिकों को प्रदान की गई। थानों पर मौजूद मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, सुविधाओं और उद्देश्य के बारे में महिला कर्मियों को विशेष रूप से अवगत कराया गया।
मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल एरेस्ट, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा निजी जानकारी साझा न करने की सावधानियों पर जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के बीच गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन से तुरंत सहायता लेने की अपील की।
साइबर टीम ने कंपनियों और संस्थानों में पहुंचकर कर्मचारियों को पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सेफ्टी और अन्य साइबर खतरों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही उन्हें संबंधित साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई।
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस की महिला बीट टीम रोजाना गांवों, कस्बों, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक कर रही है तथा हेल्पलाइन से जुड़े पम्पलेट वितरित कर रही है !!
