बुधवार, 5 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा फेस-3 पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की बाइक संग एक अभियुक्त गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा फेस-3 पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की बाइक संग एक अभियुक्त गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को यह कामयाबी लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर मिली।

थाना फेस-3 पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शाहरुख पुत्र शकील अहमद (निवासी बहजोई, जिला संभल, वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष) को गढ़ी गोलचक्कर से पर्थला की ओर जाने वाले सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की हुई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर DL7SCF8279) बरामद की गई है। यह बाइक थाना कल्यानपुरी, दिल्ली क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसका संबंधित एफआईआर नंबर 014052/2025 है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0- 480/2025, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है।।