शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूरजपुर में 2.33 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूरजपुर में 2.33 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा: थाना सूरजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर मिली।

गुरुवार को पुलिस टीम ने मनीताउ कंपनी के पास से अभियुक्त सौरभ सोलंकी पुत्र हेम सिंह, उम्र 22 वर्ष, मूल निवासी ग्राम नंगला वंशी (थाना चोला, बुलंदशहर) और वर्तमान निवासी ग्राम मलकपुर (थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0सं0 061/2023, धारा 295-ए, थाना चोला, बुलंदशहर
  • मु0अ0सं0 657/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर

पुलिस का कहना है कि आरोपी स्थानीय स्तर पर नशे की सप्लाई करता था और पहले भी NDPS एक्ट में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

  • 2 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा ।।