शनिवार, 8 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: फेस-2 पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी दबोचा, खूनालूदा जैकेट व आलाकत्ल बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: फेस-2 पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी दबोचा, खूनालूदा जैकेट व आलाकत्ल बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करते हुए घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल छुरा (आलाकत्ल) और खून से सनी जैकेट भी बरामद की है। त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सराहना हो रही है।

गुस्से में आया कत्ल का शक़

जानकारी के अनुसार मृतक गोलू पुत्र श्रीराम सिंह, मूल निवासी औरैया, जो वर्तमान में याकूबपुर में रहता था और ई-रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करता था। आरोपी सोनू पुत्र सुरेशचन्द, जो उसी इलाके में किराए पर रहता है, को शक था कि गोलू उसकी पत्नी से बातचीत करता है। कई बार मना करने के बावजूद शक दूर न होने पर सोनू ने शनिवार 08 नवंबर को गली नंबर 37 में गोलू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोलू को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-2 पुलिस ने टीम लगाई और मदरसन कम्पनी की पिछली दीवार के पास से आरोपी सोनू को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से लथपथ जैकेट बरामद हुए।

आरोपी का बैकग्राउंड

आरोपी सोनू (उम्र 32 वर्ष) मूल रूप से गागोपुर, थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत का निवासी है। शिक्षा कक्षा 8 तक है और याकूबपुर में किराए पर रहता है। उसके खिलाफ थाना फेस-2 में मु.अ.सं. 549/2025, धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है।

बरामदगी

  • 01 छुरा (आलाकत्ल)
  • 01 खूनालूदा जैकेट

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है और मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।।