शनिवार, 15 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: बीटा-2 पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म के वांछित आरोपी को 24 घंटे में दबोचा, अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: बीटा-2 पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म के वांछित आरोपी को 24 घंटे में दबोचा, अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: थाना बीटा-2 पुलिस ने गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के वांछित आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को लोकल इंटेलिजेंस की जानकारी के आधार पर मु0अ0सं0 522/25 धारा 64 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र तेज सिंह को पी-3 बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी में एक घर में कार्यरत था, जहां पीड़िता भी काम करती थी।

बताया जा रहा है कि 13 नवंबर 2025 को घर मालिक की गैरमौजूदगी में आरोपी ने पीड़िता को काम के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने पर थाना बीटा-2 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।

अभियुक्त का विवरण

  • नाम: विनोद पुत्र तेज सिंह
  • मूल निवासी: ग्राम बारोली, थाना गौण्डा, जिला अलीगढ़
  • वर्तमान पता: अंसल गोल्फ लिंक-1, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0सं0 522/25 धारा 64 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना बीटा-2
  2. मु0अ0सं0 523/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बीटा-2

बरामदगी

  • 01 अवैध चाकू

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के अनुसार, आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।।