गुरुवार, 6 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: 13 दिसंबर को गौतमबुद्धनगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपराधिक और पारिवारिक मामलों सहित कई विवादों का निस्तारण होगा!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: 13 दिसंबर को गौतमबुद्धनगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपराधिक और पारिवारिक मामलों सहित कई विवादों का निस्तारण होगा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 06 नवंबर 2025।
जनपद गौतमबुद्धनगर में आगामी 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर श्री अतुल श्रीवास्तव के निर्देश पर किया जा रहा है। इसकी जानकारी अपर जिला जज एवं सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय और तहसील स्तर पर किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले, बिजली और पानी से संबंधित विवाद, धारा 138 एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस), भू-राजस्व वाद, सेवा संबंधी मामले तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामले जिनमें दोनों पक्ष सुलह के लिए तैयार हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से निपटाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को त्वरित और सरल न्याय प्रदान करना है।।