रविवार, 2 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में 12.38 लाख की चंदा हेराफेरी का खुलासा, बीटा-2 पुलिस ने एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में 12.38 लाख की चंदा हेराफेरी का खुलासा, बीटा-2 पुलिस ने एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने चंदे के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर विशेष उद्देश्य हेतु चंदे के रूप में करीब 12.38 लाख रुपये एकत्र किए, लेकिन राशि बैंक में जमा करने के बजाय हड़प ली।

पीड़ित की तहरीर पर थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शमशीर खान पुत्र फकीर खान निवासी गामा-1, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-460/2025, धारा 318(4)/316(2)/336(3)/338/340(2)/61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।