रविवार, 9 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में नशे के सौदागर पर पुलिस की करारी चोटफेस-1 थाना पुलिस ने 1.150 किलो गांजा के साथ युवक को दबोचा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में नशे के सौदागर पर पुलिस की करारी चोट
फेस-1 थाना पुलिस ने 1.150 किलो गांजा के साथ युवक को दबोचा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-1 पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-9 के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि प्रसाद (20 वर्ष), पुत्र रंजीत कुमार प्रसाद, निवासी जनता फ्लैट, सेक्टर-122 के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से गांजा तस्करी में सक्रिय था और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था।

पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं—

  • मु0अ0सं0 474/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  • मु0अ0सं0 409/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासे की उम्मीद है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चल रहा है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।।