मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025

मऊ :कोपागंज की श्रीरालीला में श्रीराम राज्याभिषेक धूमधाम से सम्पन्न।||Mau:The coronation of Lord Rama was celebrated with great pomp and show at the Shri Ralila in Kopaganj.||

शेयर करें:
मऊ :
कोपागंज की श्रीरालीला में श्रीराम राज्याभिषेक धूमधाम से सम्पन्न।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र में मुकुट पूजा के साथ शुरू हुआ रामलीला मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हो गया। ओडियाना मैदान में आयोजित राज्याभिषेक के कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी व नगर एवं ग्रामीण अंचलों के हजारों नर-नारियों के उपस्थिति भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
राज्याभिषेक के बाद समिति के तरफ से ओडियाना मैदान में नृत्य एवं संगीत का कार्यक्रम भी पेश किया गया जिसमें महिलाओं व पुरुष, बच्चों ने पूरी रात गीत संगीत का कार्यक्रम का आनन्द लिया । सुबह कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा करते हुए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डाक्टर अजय यादव ने दुर्गा पूजा, दशहरा, भरत मिलाप शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन और नगर वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम लीला समिति के विद्यासागर गुप्ता, सुबास यादव , दुर्गेश गुप्ता, मुन्नू वर्मा, मोतीचंद जायसवाल, दिलीप जयसवाल ,  कन्हैया सिंह पटेल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उधर मेले में में आये लोगों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय पुलिस जवानों के साथ मुस्तैदी के साथ जुटे रहे ।                                    मीना बाजार में रही महिलाओं की जबर्दस्त भीड़।
कोपागंज (मऊ) : राम राज्याभिषेक के उत्सव पर ओडियाना मैदान में मीना बाजार में महिलाओं ने देर रात जमकर खरीददारी की। मीना बाजार में पुरुष प्रवेश वर्जित होने के कारण नगर एवं दूरदराज से आयी महिलाएं व काफी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने सौंदर्य सामानों की जमकर खरीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से मीना बाजार में महिला पुलिस जवानों की ड्यूटी लगायी गयी थी।