मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

मऊ :दिव्यांगजनो ने छठ पूजा मे श्रद्धालुओं को वितरित किया श्रद्धा का प्रसाद।||Mau:Disabled people distributed offerings of devotion to devotees during Chhath Puja.||

शेयर करें:
मऊ :
दिव्यांगजनो ने छठ पूजा मे श्रद्धालुओं को वितरित किया श्रद्धा का प्रसाद।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  छठ महापर्व के शुभ अवसर पर 'दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति, कोपागंज (मऊ)' के  तत्वावधान में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ, नगर पंचायत कोपागंज क्षेत्र के थाने स्थित पोखरे के पास छठ पूजा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के बीच दूध, बिस्किट, टोस्ट आदि का नि:शुल्क वितरण किया गया।  समिति के सदस्यों ने संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ दोनों समय छठ पूजा  श्रद्धालुओं को दूध, टोस्ट बिस्कुट आदि वितरित किया। दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति के इस कार्य की वहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम लोगों ने काफी सराहना एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

समिति के अध्यक्ष दुर्गेश कनौजिया की अध्यक्षता में इस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इसके संबंध में दिव्यांग स्वयंसेवक एवं समिति के सलाहकार झारखंडे तिवारी वन्य सदस्यों ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है और इस अवसर पर समाज की सेवा करना हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की  मुख्यधारा से जोड़ना और सेवा कार्यों के माध्यम से सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। 
इस दौरान समिति के सचिव संदीप सोनकर, उपाध्यक्ष राम अवध, मंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष सुदामा शर्मा  सहित नगर क्षेत्र के सभासद अफरोज आलम, अमरवाणी पुनर्वास संस्थान, ताजोपुर के  प्रेरक राजेश गिरी, पवन सिंह, राधेश्याम सहित नगर के अन्य सम्मानित नागरिक भी उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित छठ पूजा श्रद्धालुओं एवं  आम जनमानस ने 'दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति' के इस सराहनीय प्रयास की काफी प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।