लखनऊ :
बैग तीन लाख चोरी करने वाली महिला चोर गिरफ्तार,शत प्रतिशत नगदी बरामद।
दो टूक : राजधानी के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र मे बीते 8 अक्टूबर दोपहर बैंक से नगदी निकाल कर सवारी से जा रहे बुजुर्ग के बैग से तीन लाख नगदी चोरी करने वाली दो शातिर महिला चोरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के शत प्रतिशत 03 लाख रुपये बरामद किया। गिरफ्तार महिलाओं के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।।
विस्तार :
थाना ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि
मूल रुप से जनपद रायबरेली के रहने वाले
नाज़िम पुत्र स्व० अब्दुल वहीद जो
मरी माता मंदिर के पास बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ मे किराए पर रहते है इन्होंने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बीते दिनांक-08.10.2025 को समय लगभग दोपहर 12:45 से 01:00 बजे के मध्य चरक अस्पताल हरदोई रोड बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ स्थित एस.बी.आई बैंक आया था जहाँ से पैसा निकिला और एस.बी.आई बैंक से एच.डी.एफ.सी. बैंक ई आटो सवारी से जा रहा था। उसी बीच 02 अज्ञात महिलाओं के द्वारा बैग से चैन खोलकर कुल 03 लाख /- रू० चोरी कर लिया गया। उक्त सूचना पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-614/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया गया। घटना की छानबीन के दौरान मुखबिरी सूचना पर घटना में शामिल दो शातिर महिला चोरों 01. नीलम पत्नी संतोष कुमार सिसोदिया उम्र करीब 32 निवासिनी ग्राम जाटखेड़ी पो० पीपल्या रसोडा तहसील पचोर थाना बोड़ा जिला राजगढ़ म०प्र०
02. सोनी पत्नी निरोत्तम उम्र करीब 35 वर्ष निवासिनी ग्राम जाटखेड़ी पो० पीपल्या रसोडा तहसील पचोर थाना बोड़ा जिला राजगढ़ म०प्र० को चोरी किये गये 03 रूपये नगदी के साथ प्रेरणा स्थल निकट आईआईएम रोड के पास से गुरुवार दिनांक-09.10.2025 को नियमानुसार गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 अमर सिंह ,उ0नि0 रवीन्द्र कुमार,
उ0नि0 कुलदीप कुमार,म0उ0नि0 सुश्री प्रिया देवी, हे0का0 अरुण कुमार, म० आरक्षी कु० हनी के प्रयास तीन लाख की चोरी की घटना का खुलासा किया गया।