रविवार, 12 अक्टूबर 2025

लखनऊ : युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला,केस दर्ज।।||Lucknow: A young man was attacked with a knife, a case has been registered.||

शेयर करें:
लखनऊ :
 युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला,केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र औरंगाबाद जागीर दो दिन पूर्व गुरुवार रात्रि असंख्य संख्या में दबंगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर और मौके से फरार हो गए ‌।घायल युवक के मां की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना आशियाना क्षेत्र औरंगाबाद जागीर में रहने वाली घायल युवक की मां ममता पत्नी स्व० नन्हा लाल के अनुसार बीते 9 अक्टूबर शाम करीब सात बजे उनका  बड़ा बेटा अभिषेक वर्मा अपने घर जा रहा था। उस दौराने उसके घर के पास ही रहने वालें अंशू, सुमित, अमन, तन्मय, उल्ला, गोविन्दा, कुनाल व 10-12 अज्ञात लड़को ने उनके बेटे अभिषेक पर चाकू से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया और गाली गलौज करते हुए धमकी दे फरार हो गए। वही पीड़िता का कहना था कि उसके बेटे अभिषेक के शरीर में 15-20 जगह घाव हो गया । जिसके चलते उन्होंने नजदीकी लोकबंधु अस्पताल में अपने घायल बेटे को भर्ती करा उपचार कराने के बाद स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस ने लिखित नामजद शिकायत की है। शिकायत पर आशियाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।