सोमवार, 23 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: अट्टा पीर चौक का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ करने की मांग तेज, विश्व हिंदू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: अट्टा पीर चौक का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ करने की मांग तेज, विश्व हिंदू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// गौतम बुद्ध नगर, 23 मार्च 2026।
शहीद दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश की जिला गौतम बुद्ध नगर इकाई ने नोएडा के प्रमुख अट्टा पीर चौक का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम् चौक’ किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने इसे राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक गौरव से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल, जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह, जिला संयोजक चौधरी देवेंद्र सिरोहा एवं जिला संरक्षक जेपी शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि नोएडा के व्यस्ततम चौराहे अट्टा पीर चौक का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ किया जाए।

जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ गीत की 151वीं वर्षगांठ और शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस के अवसर पर यह मांग पूरे प्रदेश में उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक प्रमुख चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने का प्रस्ताव चलाया जा रहा है, जिसके तहत गौतम बुद्ध नगर में यह पहल की गई है।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री गौ रक्षा शैलेंद्र राघव, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष नीलम राणा, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट किरण त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना शर्मा, जिला महामंत्री निहारिका बंसल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, एडवोकेट अनिल शर्मा, खेमचंद बैरागी, केसु राम चौहान, अजीत मास्टर, जिला सचिव रविंद्र कसाना, अमित पोरवाल, जिला मंत्री बलवंत, राजीव रंजन द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन और मयंक चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति के नारों के साथ अपनी मांग को प्रमुखता से रखा और प्रशासन से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई।।