ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : सरदार पटेल की जय पर राष्ट्र एकता की दौड़ और त्याग एकता की ओर बढ़ा।||Lucknow: On the occasion of Sardar Patel's victory, the nation raced towards unity and sacrifice.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
सरदार पटेल की जय पर राष्ट्र एकता की दौड़ और त्याग एकता की ओर बढ़ा।
दो टूक : उत्तर प पुलिस मुख्यालय मे लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया, जिसमें अधिकारियों के साथ रक्तदान कर सरदार पटेल जी के सेवा, त्याग और एकता के आदर्शों को नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और भारत के एकीकरण में उनके योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस समर्पण और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का विलय कर एक भारत का निर्माण किया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में सेवा, त्याग और एकता के मूल्यों को सशक्त बनाना रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करते हुए मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें