ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : साइबर जालसाज ने रिश्तेदार बन ट्रांसफर कराए रुपए रिपोर्ट दर्ज।।||Lucknow: A cyber fraudster posing as a relative transferred money. A report has been filed.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
साइबर जालसाज ने रिश्तेदार बन ट्रांसफर कराए रुपए रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र के सरदारी खेड़ा में रहने वाली एक महिला ने तीन माह पूर्व फोन कॉल कर अपने को रिश्तेदार बताते हुए हजारों रुपए ट्रांसफर करा लेने का आरोप लगा कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना कृष्णा नगर के सरदारी खेड़ा निवासी अमरीन बानो पत्नी मोईनुद्दीन के अनुसार उनका बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है बीते माह 9जुलाई की शाम उनके पिता के नंबर पर एक काल आया जिसे उसने रिसीव किया कालर अपने को उनका रिश्तेदार बताया और घर के विषय में सही जानकारी भी दी साथ ही कहा कि वह गुजरात में फंस गया है और उसका यूपीआई काम नहीं कर रहा है वह उसके खाते में 25 हजार रुपए भेजवा रहे है जिसे वह दिए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दे जिसके पश्चात पैसा भेजने का मैसेज भी मोबाइल फोन पर भेजा पीड़िता ने बिना मैसेज की जांच किए 25 हजार रुपए भेजे गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिया जोकि किसी साहिद खान नामक युवक का गूगल पे था।पीड़िता के अनुसार उसे ठगी का एहसास होने पर तुरंत अपनी बैंक शाखा में स्टॉप पेमेंट करा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराया है ।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें