सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

लखनऊ : हजरतगंज एवं बन्थरा थाना क्षेत्र में मिला शव नही हुई शिनाख्त।||Lucknow: The body found in the Hazratganj and Banthra police station areas has not been identified.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
हजरतगंज एवं बन्थरा थाना क्षेत्र में मिला शव नही हुई शिनाख्त।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना 
हजरतगंज और बन्थरा क्षेत्र मे शनिवार को एक एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे मे लेकर जुटी भीड़ शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन नही हो सकी। पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए दोनो शवो को पोस्टमार्टम हाउस मे रखवा दिया है।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह थाना हजरतगंज क्षेत्र नवचेतना केन्द्र अशोक मार्ग पर बने बस स्टैंड के छत पर एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा होने की सूचना मिलने पर चौकी इंजार्ज नरही मय हमराह तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक की उम्र करीब 58 वर्ष है। प्रथमदृष्टया शव पर कोई जाहिरा चोट निशान नही हैं। उक्त मृत व्यक्ति के संबंध में आस-पास मौजूद लोगों व क्षेत्रीय निवासियों से मृतक के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया किंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और ना ही मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र अथवा मोबाइल बरामद हुआ है। मृतक अज्ञात के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल, मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया जा रहा हैै।मृतक की शिनाख्त हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 
◆ वहीं शनिवार की सुबह थाना बन्थरा क्षेत्र रवि नर्सरी के पास एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना के उ0नि0 सहदेव कुमार मय हमराह तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। शव पर कोई जाहिरा  चोट निशान नहीं है। उक्त मृत व्यक्ति के संबंध में आस-पास मौजूद लोगों व क्षेत्रीय निवासियों से मृतक के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया तो प्रथमदृष्टया जानकारी हुयी कि उक्त मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और मार्केट में व रोड पर रहता था तथा विक्षिप्त अवस्था में घूमता-फिरता था। *मृत व्यक्ति के नाम व पता के संबंध में जानकारी का प्रयास किया गया किंतु शिनाख्त नहीं हो सकी है।* मृतक अज्ञात के शव को *पंचायतनामा की कार्यवाही कर एंबुलेंस के माध्यम से के0जी0एम0यू0 मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया जा रहा हैै*। मृतक की शिनाख्त हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।।