सोमवार, 20 अक्टूबर 2025

लखनऊ : दीपावली पर दो पक्षों मे खूनी जंग, आधा दर्जन घायल,एक को लगी गोली।Lucknow: A bloody fight broke out between two groups on Diwali, with half a dozen injured and one shot.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दीपावली पर दो पक्षों मे खूनी जंग, आधा दर्जन घायल,एक को लगी गोली।
●एक के पेट मे लगी गोली हालत गम्भीर,चल रहा इलाज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र रेवतीपुर गॉव में दिवाली के दिन रास्ते को लेकर दो पड़ोसियों के गाली गलौज खूनी संघर्ष में बदल गई और ईंट पत्थर चलने लगे और एक पक्ष ने फायरिंग झोक दी। गोलीबारी में एक युवक के पेट में गोली जा लगी है। इस खूनी जंग में 9 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलो को एपेक्स ट्रामा सेण्टर 2 मे भर्ती कराया जहाँ गोली लगी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है वही पुलिस घटना  की छानबीन शुरु कर दी।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम थाना पीजीआई क्षेत्र रेवतीपुर गॉव रास्ते को लेकर दो पड़ोसी सचिन यादव ऊर्फ करियर  यादव और संजय पुत्र किशन यादव के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। और  देखते देखते विवाद खूनी जंग मे तब्दील हो गई । सचिन यादव ऊर्फ करियर  यादव का पक्ष छत से ईंट गुम्मे चलाने लगे। दूसरे पक्ष के लोग संजय यादव के पक्ष के लोग लहूलुहान हो गए इसी बीच एक पक्ष ने लाइसेंसी रायफल से फायर झोंक दिया और दूसरे पक्ष के विनेश के बेटे सोनू के पेट मे गोली जा लगी। गोली बारी की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचे लहूलुहान पड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों को आनन फानन मे एपेक्स ट्रामा पीजीआई पहुचाया । जहाँ गोली लगने से घायल प्लम्बर सोनू यादव की हालत नाजुक बनी हुई है वही दूसरे पक्ष के विजय पुत्र केशन यादव की भी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम दो पड़ोसियों में रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर एक गुट के लोगों ने गोलियां चलाई। इसमें सोनू नाम के युवक को पेट में गोली लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के भी लोग गम्भीर रुप से घायल है। सभी
 घायलों को इलाज के लिए अपेक्स ट्रॉमा सेंटर-2 में भर्ती कराया गया है, सोनू यादव पुत्र विनेश यादव को गोली लगी हुई है। वही दूसरे पक्ष के संजय यादव ,अजय यादव,और विजय यादव समेत तीन महिलाएं गम्भीर रुप से घायल है सभी का इलाज चल रहा है।अभी किसी पक्ष ने तहरीर नही दी है। घटना छानबीन एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।