गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर ::ढाबा कर्मचारी की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर ::ढाबा कर्मचारी की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने गोपाल जी ढाबा, गौर सिटी-2 में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशल पुत्र शंकर लाल निवासी निति खण्ड, इन्द्रापुरम, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे चार मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया।

घटना 3/4 अक्टूबर 2025 की रात की है, जब गौर सिटी-2 स्थित गोपाल जी ढाबा पर खाना पैक करने को लेकर विवाद हो गया था। देर रात खाना पैक करने से इनकार करने पर तीन युवकों — नितिन रजौरा, कौशल मिश्रा और धीरज थापा — ने ढाबा के हेल्पर नीटू कश्यप की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल नीटू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतक के मालिक वरुण कौशिक की तहरीर पर थाना बिसरख में मुकदमा संख्या 772/2025, धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी नितिन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी कौशल मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी धीरज थापा की तलाश जारी है।।