ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, रबी सीजन हेतु बीज-उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, रबी सीजन हेतु बीज-उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतम बुद्ध नगर, 31 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में रबी सीजन हेतु उर्वरक व बीज की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में उर्वरकों की आपूर्ति माहवार फेजिंग के अनुसार सुचारु रूप से की जा रही है।
अक्टूबर माह में उर्वरकों की उपलब्धता इस प्रकार रही —

  • यूरिया: लक्ष्य 1119 मीट्रिक टन, उपलब्धता 5227 मीट्रिक टन
  • डीएपी: लक्ष्य 1788 मीट्रिक टन, उपलब्धता 2839 मीट्रिक टन
  • एनपीके: लक्ष्य 323 मीट्रिक टन, उपलब्धता 714 मीट्रिक टन
  • एमओपी: लक्ष्य 40 मीट्रिक टन, उपलब्धता 237 मीट्रिक टन
  • एसपी: लक्ष्य 38 मीट्रिक टन, उपलब्धता 205 मीट्रिक टन

उर्वरकों का वितरण किसानों को साधन सहकारी समितियों व निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से उनकी जोतबही व फसल के अनुसार किया जा रहा है।

बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि कृषकों के हित में महासदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत किसान केवल ₹226 जमा कर समिति के सदस्य बन सकते हैं। सदस्यता प्राप्त किसानों को भविष्य में समिति से उर्वरक क्रय करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी सीजन के लिए जिले में कुल 53,127 हेक्टेयर क्षेत्रफल का आच्छादन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 26,341 कुंतल बीज के सापेक्ष अब तक 24,087 कुंतल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। किसान राजकीय कृषि बीज भंडारों से अनुदान पर गेहूं, सरसों, चना, मटर व मसूर के बीज प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक का उद्देश्य किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज व उर्वरक उपलब्ध कराना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना रहा।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें