गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस ने गांजा बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, एक किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:; नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुनील पुत्र शिवकुमार निवासी दौलतराम मार्केट, कस्बा दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर बताया गया है। आरोपी की उम्र लगभग 50 वर्ष है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को थाना दादरी पुलिस टीम ने मदरसा रोड के पास से आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में लिप्त था और इलाके में गांजे की बिक्री करता था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत कई गंभीर धाराएँ शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना दादरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के अनुसार, क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।।
