सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर:: फर्जी दस्तावेज़ से जमीन हड़पने वाला वांछित आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर:: फर्जी दस्तावेज़ से जमीन हड़पने वाला वांछित आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने वर्ष 2022 में अंसल गोल्फ लिंक में फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिन्दर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी ग्राम बसई कला, थाना किशनगढ़ बास, जिला खैरथल तिजारा (राजस्थान) के रूप में हुई है। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की जमीन का फर्जी इकरारनामा बनवाकर दस लाख रुपये की ठगी की थी।

इस संबंध में थाना बीटा-2 में 10 जनवरी 2025 को मुकदमा संख्या 0015/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि के तहत दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने 05 अक्टूबर 2025 को गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को तोप चौराहा, किशनगढ़ (राजस्थान) से गिरफ्तार किया।

आरोपी को विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।।