गौतमबुद्धनगर: वांछित चोर गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद — सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक :: नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने वाहन चोरी में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की।
थाना सूरजपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रवण पुत्र सुनील निवासी वाधड़ी, थाना जरमुंड़ी, दुमका (झारखंड) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ग्राम देवला, थाना सूरजपुर में रह रहा था। अभियुक्त पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त श्रवण अपने साथियों अभिषेक व कपिल के साथ मिलकर 5 जुलाई 2025 को देवला क्षेत्र से एक वाहन (छोटा हाथी, रजिस्ट्रेशन संख्या DL1LAC2244) चोरी कर ले गया था। सूरजपुर पुलिस ने पहले ही दोनों अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अभियुक्त के खिलाफ अब तक कई मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराएं 303(2) व 137(2)/87 शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।।