रविवार, 5 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर। थाना सूरजपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। टीम ने तिलपता स्थित 130 मीटर सर्विस रोड से आरोपी कबीर दास पुत्र महेश (निवासी एटा, वर्तमान पता तिलपता, सूरजपुर) को दबोचा।

आरोपी के खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा संख्या 570/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तस्कर के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।।