गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

दीपावली से पहले गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा का कड़ा अभियान, मिलावटी और प्रदूषित खाद्य पदार्थ नष्ट!!

शेयर करें:


दीपावली से पहले गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा का कड़ा अभियान, मिलावटी और प्रदूषित खाद्य पदार्थ नष्ट!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतम बुद्ध नगर में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपदवासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 08 नमूने संग्रहित किए गए, जबकि प्रथम दृष्टया मिलावटी और प्रदूषित पाए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम मामूरा सेक्टर 66 स्थित बीकानेर स्वीट्स से मिल्क केक, ग्रेट एवरग्रीन स्वीट्स से छेना स्वीट्स, सिकंदराबाद रोड लडपुरा स्थित माधव स्वीट्स से 16 किग्रा प्रदूषित खोया नष्ट किया गया। पनवारी स्थित मेघम स्वीट्स से बर्फी, घोड़ी बछेड़ा स्थित पालम स्वीट से कलाकंद, और 75 किग्रा रसगुल्ला भी प्रथम दृष्टया मिलावटी पाए जाने पर नष्ट किए गए।

इसके अलावा फेस 2 सब्जी मंडी स्थित चौधरी डेयरी और जे के पनीर भंडार से पनीर के नमूने लिए गए, जबकि कुल 92 किग्रा पनीर मिलावटी/प्रदूषित पाए जाने पर नष्ट किया गया।

सर्वेश मिश्रा ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और लगातार नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दीपावली पर जिले के लोग शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ का उपयोग कर सकें।।