ग्रेटर नोएडा: एडीएम भैरो सिंह पर रिश्वत और भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला, FIR दर्ज!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!दो टूक :: ग्रेटर नोएडा: जिले के सूरजपुर कलेक्ट्रेट में तैनात एडीएम भैरो सिंह पर रिश्वत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता देवराज नागर ने पुलिस को बताया कि एडीएम ने अवैध तरीके से पैसे लेकर सरकारी काम कराने का दबाव डाला।
सूचना मिलने पर सूरजपुर पुलिस ने भैरो सिंह और दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपों को लेकर पर्याप्त सबूत जुटाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मामला मेरठ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 और जिला न्यायालय आदेशित BNS की धारा 173 B के तहत दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया के तहत बुलाया जाएगा और जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों और प्रशासन ने मामले पर चिंता जताई है। प्रशासन ने साफ कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई होगी। राज्य सरकार की शून्य सहिष्णुता नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सूरजपुर इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने तक सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी रहेगी और दोषियों को न्याय के सामने लाया जाएगा।।