ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर :आरसेटी के कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ।||Ambedkar Nagar:RSET employees and trainees took the oath of integrity.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर :
आरसेटी के कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ।
 ।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर  जनपद के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा अंबेडकरनगर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख महेंद्र कुमार वर्मा ने आरसेटी के कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय प्रमुख ने आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आर्टिफिशियल ज्वेलरी के प्रशिक्षुओं को प्रेरित भी किया।सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी" विषय पर 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ''सतर्कता जागरूकता सप्ताह" मनाया जा रहा है मुख्यालय स्थित बड़ौदा आर सेटी पर बैंक ऑफ बड़ौदा अंबेडकरनगर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख महेंद्र कुमार वर्मा ने आरसेटी निदेशक राजेश कुमार, समस्त स्टाफ और प्रशिक्षुओं को कानून के नियमों का पालन करने, ईमानदारी व जनहित में कार्य करने, रिश्वत न लेने और न ही रिश्वत देने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देने व भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने आरसेटी निदेशक राजेश कुमार से संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लिया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहेआर्टिफिशियल ज्वेलरी के प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें