ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : मोथा तुफान के चलते बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी।||Mau: Farmers were devastated by unseasonal rains caused by the Motha storm.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
मोथा तुफान के चलते बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी।
खेतों में लगायें गये पूंजी और मेहनत बर्बाद, मुआवजा की आस में किसान।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
 दो टूक : मऊ। मोथा समुद्री तुफान के चलते पूरी रात हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दिया। बारिश के चलते क्षेत्र के बड़े पैमाने पर किसानों की धान की खड़ी फसले चौपट हो गई। इसके अलावा रबी की तिलहनी फसलों के साथ-साथ सरसों और आलू समेत अन्य सब्जियों की खेती भी बेमौसम हुई बारिश से बर्बादी हो गई।  किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत और जमा पूंजी लगाकर धान की फसल तैयार किया था। और जैसे ही फसल पकने बाद कटाई के लिए तैयार हो ही रही थी कि अचानक आये मोथा तुफान के बारिश ने न केवल उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया। बल्कि जमा पूंजी भी सत्यानाश कर दिया। वहीं जिन किसानों ने रबी फसलों की तैयारी में जुटे थे, खेतों की जुताई कर आलू, सरसों और अन्य फसलों की बुआई की योजना बना रहे थे। मोथा तुफान के साथ आई तेज बारिश और हवा ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।  नगर क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र काफी निचले स्तर होने से यहां के किसानों को बड़े पैमाने पर खेती बर्बादी हुई है। खेतों में लबालब पानी देख किसान खून के आंसू बहा रहे हैं। वहीं कुछ किसान सुबह से खेतों में भरे  बारिश के पानी निकालने के लिए रहे हैं ताकि बचे खुचे फसलों को बचाया जा सके। किसान नेता रामनवल राही, संदीप राय, स्वामी नाथ यादव, बिकाऊ तिवारी ने बताया कि धान की लहलहाती फसलें देख किसान काफी उत्साहित थे। वहीं आलू सरसों और फसलों की तैयारी में जुटे थे। लेकिन मोथा तुफान के चलते बेमौसम बारिश उन्हें बर्बाद कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें