अम्बेडकरनगर :
गवर्नर से मिला प्रगतिशील महिला कृषक को सम्मान।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : आचार्य नरेंद देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या का 27 वाँ दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती कांति देवी पत्नी अरुण प्रकाश ग्राम रोशनगण ब्लॉक अकबरपुर जनपद अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश को प्राकृतिक खेती एवं सब्जी नर्सरी उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान किए जाने पर महामहिम राजपाल एवं कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, लीमा, पेरू के महानिदेशक डॉ. साइमन हेक तथा विशिष्ट अतिथि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख के साथ विश्वविधालय के माननीय कुलपति कर्नल डॉक्टर बिजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार डॉ आर. बी. सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस सम्मान से कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ राम जीत, उपकृषिनिदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद चौधरी,पादप रोग वैज्ञानिक डॉक्टर शिवम कुमार, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर प्रदीप कुमार, शस्य वैज्ञानिक डॉक्टर राम गोपाल, प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर रेखा, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।