अम्बेडकर नगर :
पुलिस ने गॉवों में कार्यशाला आयोजित कर बताए महिलाओं के अधिकार।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्रअंतर्गत ग्राम सभा जैतूपुर महिला सशक्तिकरण को विशेष बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक तथा महरुआ थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर के दिशा निर्देश पर आज दिनांक 7 अक्टूबर दिन मंगलवार को महिला शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं को सशक्तिकरण के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर के विषय में विशेष जानकारी देते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं की सुरक्षा के तहत चलाए गए सरकारी नंबरों की जानकारी हासिल कराते हुए जैतुपुर गांव में महिलाओं के साथ लगाई गई चौपाल जिसमें ग्राम प्रधान राधेश्याम दुबे तथा सैकड़ो महिलाएं चौपाल में शामिल रही तथा उप निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी महिला हेड कांस्टेबल दीक्षा सिंह तथा हेड कांस्टेबल नितिन सिपाही द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए विशेष जानकारी दी गई और महिलाओं से अपील किया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही गाइडलाइंस पर आप लोग विशेष ध्यान दें आपकी सुरक्षा में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।