अम्बेडकर नगर :
सुहानी बारिश में हुआ माता दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के भीटी तहसील क्षेत्र के महरुआ कस्बा क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को बारिश के दौरान उत्साह पूर्वक भक्ति मय माहौल में किया गया।किसी भी विषम परीक्षित के लिए एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में डीएसपी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा,सप्लाई इंस्पेक्टर भीटी सुरेश कुमार सिंह राजस्व विभाग के साथ थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के जवान मौजूद रहे।लेखपाल रामचरण दुबे राजस्व निरीक्षक सरवन सिंह राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद पाठक सहित राजस्व विभाग के कई लेखपाल तथा थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर के साथ उपनिरीक्षक बबलू चौधरी उप निरीक्षक प्रभात गंगवार उप निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रखी थी।लगभग चार दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन महरुआ कस्बा क्षेत्र में शोभा यात्रा परिक्रमा के उपरांत विसर्जन घाट सरवन क्षेत्र के लिए हर्षोल्लाश के साथ रवाना किया गया।बूढ़े बुजुर्ग,युवा,महिलाएं बच्चे,माता रानी के भक्ति मय भजनों पर गानों पर झूमते गाते नाचते माता रानी से मनौती मांगते हुए विसर्जन में तत्पर दिखे।इस दौरान महरुआ कस्बे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई,आने जाने वालों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए महरुआ थाना पुलिस के जवान और एसडीएम भीटी के नेतृत्व में राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर किसी भी आकस्मिक घटना दुर्घटना के लिए एंबुलेंस,डॉक्टर,फर्स्ट एड की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की गई थी रूट रूट डायवर्जन के चलते कस्बे में जाम की समस्या कहीं पर नहीं दिखी।इस दौरान विसर्जन में सहयोग के लिए ग्राम प्रधान रत्नेश सिंह समाजसेवी दयाराम दुबे, एडवोकेट पूर्व प्रत्याशी भीटी चतुर्थ पिंकू दुबे महरुआ,मिथुन गुप्ता,संदीप यादव रवी अग्रहरि,बबलू मिष्ठान भंडार के सभीसदस्य