गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

मिशन शक्ति टीम ने दिखाई संवेदनशीलता, 9 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को रातभर की खोज के बाद सुरक्षित किया बरामद!!

शेयर करें:

मिशन शक्ति टीम ने दिखाई संवेदनशीलता, 9 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को रातभर की खोज के बाद सुरक्षित किया बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा !!
थाना जारचा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुमशुदा 9 वर्षीय बच्ची को रातभर की खोजबीन के बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य ने पुलिस की मानवीय छवि को और मजबूत किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 10:24 बजे थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम खटाना से पुलिस को सूचना मिली कि कॉलर की 9 वर्षीय पुत्री खेलते-खेलते घर से अचानक लापता हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी-4807 व थाना जारचा की मिशन शक्ति टीम सक्रिय हुई और तत्काल गांव में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज की जांच और लगातार प्रयासों के बाद लगभग रात 2:00 बजे बच्ची को गांव से सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया। बच्ची को थाने लाकर मिशन शक्ति केंद्र में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया, उसे पौष्टिक भोजन दिया गया तथा उसकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग भी की गई। इसके साथ ही परिजनों को भी थाने बुलाकर परिवार के सभी सदस्यों को बच्चों की सुरक्षा व देखरेख संबंधी आवश्यक जागरूकता दी गई।

अंततः बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह कार्यवाही मिशन शक्ति अभियान 5.0 के उद्देश्यों को साकार करती है और समाज में पुलिस की मानवीय एवं संवेदनशील छवि का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।