गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

अम्बेडकरनगर :SDM भीटी के नेतृत्व में शांति पूर्ण हुआ मूर्ति विसर्जन।।||Ambedkar Nagar:Idol immersion took place peacefully under the leadership of SDM Bhiti.~||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
SDM भीटी के नेतृत्व में शांति पूर्ण हुआ मूर्ति विसर्जन।।
श्रद्धालुओं ने सभी के कल्याण के लिए मांगी मनौती।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक :शारदीय नवरात्र में धूमधाम से जगत जननी मां दुर्गा का पूजन अर्चन,जागरण करने के पश्चात बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर पूरे भीटी तहसील क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जोर शोर से चल रहा है।उप जिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के द्वारा सभी अधीनस्थों को उचित दिशा निर्देश तथा विसर्जन संबंधी गाइडलाइन जारी किए गए हैं।जिसका अनुपालन करने के लिए खंड विकास अधिकारी भीटी हौंसला प्रसादी एडियो पंचायत भीटी प्रभात सिंह एडियो पंचायत कटेहरी दुर्गा पांडे के द्वारा विसर्जन स्थलों पर मौजूद रहकर थाना अध्यक्ष अहिरौली थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडे की निगरानी में व राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तथा सौहार्द पूर्ण माहौल में माता रानी जगत जननी दुर्गा माता रानी की मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है।भीटी तहसील क्षेत्र में दर्जनों विसर्जन घाट बनाए गए हैं,जिनमें मुख्य रूप से काली मां चौराहा कस्बा भीटी, नारायनपुर घाट, दुल्लापुर,पांडे पैकौली गोसाई बाबा,इनौना घाट,कंदरियावा, बेलाघाट,दिलावलपुर बसोंहरी घाट,दहेमा तथा महरुआ में राजस्व पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह की निगरानी में मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है,कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।सभी थानों के थाना प्रभारी जहां भ्रमणशील बने हुए हैं वहीं उप निरीक्षकों की ड्यूटी घाटों पर राजस्व निरीक्षकों के साथ लगाई गई है। विसर्जन स्थलों पर घाट का निर्माण साफ सफाई प्रकाश आदि की व्यवस्था एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा पूर्व में ही व्यवस्थित रूप से कर ली गई थी,जिसकी निगरानी एडियो पंचायत भीटी प्रभात सिंह तथा एडियो पंचायत कटेहरी दुर्गा पांडे की जिम्मे सौंपी गई थी।सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा के साथ प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडे थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर थाना अध्यक्ष अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी के कंधों पर सौंप गई थी।इन सब की निगरानी एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कुशलतापूर्वक से की जा रही है,मूर्ति विसर्जन महोत्सव के रूप में पीटी तहसील क्षेत्र में चल रहा है,खबर लिखे जाने तक जारी है।
मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस रही मुस्तैद।