शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

नोएडा: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान जारी!!

शेयर करें:

नोएडा: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान जारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्रों में महिलाओं, छात्राओं और स्टाफ को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी जा रही हैं।

एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती प्रशाली गंगवार ने थाना फेस-3 क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, और वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 व डायल-112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

साइबर सुरक्षा टीम ने स्कूलों और कंपनियों में जाकर डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, पासवर्ड प्रोटेक्शन, फिशिंग अटैक से बचाव के उपाय बताए। प्रतिभागियों को सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने और सतर्क डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी गई।

इसके अलावा, महिला बीट पुलिस अधिकारी लगातार गांव, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हैं। पम्पलेट वितरण के माध्यम से महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है।