शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

चांदी के कड़ों के लिए दरिंदगी — सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटे, 5 घंटे में पुलिस ने आरोपी जोड़ा गिरफ्तार किया!!

शेयर करें:


चांदी के कड़ों के लिए दरिंदगी — सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटे, 5 घंटे में पुलिस ने आरोपी जोड़ा गिरफ्तार किया!!

!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: सवाई माधोपुर —
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महज़ चांदी के कड़े लूटने के लिए दरिंदे बदमाशों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काट डाले।
घटना गंगापुर सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 8 अक्टूबर 2025 को हुई। पुलिस ने मात्र 5 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर इस वीभत्स कांड का खुलासा कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रामोतार उर्फ काजू पुत्र पन्नालाल उर्फ कल्याण बैरवा (उम्र 32 वर्ष) निवासी खेड़ा बाग रामगढ़ ने मजदूरी के बहाने महिला कमला देवी को बुलाया था। मौका पाकर उसने अपनी महिला मित्र तन्नू उर्फ सोनिया निवासी बैंसा थाना गहोल्ली (जनपद भरतपुर) के साथ मिलकर महिला के दोनों पैर काट दिए और चांदी के कड़े लूटकर फरार हो गए।

पीड़िता पूरी रात दर्द से कराहती रही और किसी तरह रेंगकर सुबह मुख्य सड़क तक पहुंची। राहगीरों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल (IPS) के निर्देशन में एएसपी रामकुमार कंवर, सीओ सीताराम मीणा, थाना प्रभारी करणसिंह राठौर सहित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना का खुलासा महज 5 घंटे में कर दिया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
करणसिंह राठौर (थाना प्रभारी गंगापुरसिटी),
राजवीर सिंह (थाना जाजपुर),
मनोज कुमार (थाना डूंगरपुर),
महेंद्र सिंह (थाना उदयपुरवाटी),
मोहम्मद हनीफ (थाना बैंसा) आदि।

एसपी सवाई माधोपुर ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे बरामदगी की प्रक्रिया की जा रही है।।