नोएडा पुलिस का मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज़, महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की दी जानकारी!!
नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्रों में महिलाओं, छात्राओं और स्टाफ को जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही थानों पर गठित मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्य, कार्य प्रणाली और सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।
👉 मुख्य बिंदु
- साइबर सुरक्षा टीम ने कंपनियों के कर्मचारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक किया।
- छात्राओं व महिलाओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
- पुलिस अधिकारियों ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और आपातकालीन स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग की जानकारी दी।
- बालिकाओं और महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और डायल 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई।
- महिला बीट पुलिस अधिकारी रोज़ाना गांवों, कस्बों, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और पम्पलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।
मिशन शक्ति टीम का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर, सतर्क और जागरूक बनाना है ताकि किसी भी परिस्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।।