बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-49 पुलिस ने महिला से अभद्रता करने वाले दो वांछित युवकों को दबोचा!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-49 पुलिस ने महिला से अभद्रता करने वाले दो वांछित युवकों को दबोचा!!

 !!ब्यूरो रिपोर्ट!!

दो टूक:: नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से अभद्रता करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दोनों को होशियारपुर रेड लाइट के पास से दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित बैसोया पुत्र धूम सिंह (उम्र 23 वर्ष) और प्रिन्स बैसोया पुत्र रणधीर सिंह (उम्र 25 वर्ष), दोनों निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24 नोएडा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2025 को दोनों आरोपियों ने एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील इशारे किए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी मोहित बैसोया का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वर्ष 2018 में उस पर थाना सेक्टर-24 में मारपीट, धमकी और उपद्रव जैसे मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया है।।