नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता — सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक गांजा बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक :: नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को थाना सेक्टर-20 की टीम ने गश्त के दौरान सेक्टर-19 के पास से सोनू पुत्र सतपाल को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू (उम्र 31 वर्ष) निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर-17 नोएडा, मूल निवासी ग्राम बड़हार थाना काम्पिल, जनपद फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 314/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उस पर पहले से आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की टीम नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखते हुए ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।।
