मंगलवार, 23 सितंबर 2025

सुल्तानपुर :टिहरा के बेटे को मिली पीएचडी की उपाधि।||Sultanpur:Tihra's son receives PhD.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
टिहरा के बेटे को मिली पीएचडी की उपाधि।
राज्यपाल आनंदीबेन के द्वारा प्राप्त उपाधि से अखिलेश चन्द्र बने डाक्टर।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद में शिक्षा क्षेत्र में ऊंचाई अर्जित करने वाला टिहरा का बेटा पीएचडी की उपाधि पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से कोई भी ऊँचाई हासिल की जा सकती है। इसका जीता जागता उदाहरण पेश किया है। तहसील सदर के ग्राम पंचायत  टिहरा कोहरा निवासी अभिषेक चंद्र ने, जिन्हें हाल ही में पुष्प  विज्ञान एवं भूदस्य निर्माण (फ्लोरिकल्चर एंड लंडसकापिंग आर्किटेक्चर ) में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। 18 वें दीक्षांत समारोह में मिली उपाधि जिले के इस लाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ से 21 सितम्बर 2025 को अपना शोधकार्य पूरा किया। 21 सितम्बर को आयोजित 18 वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन , कृषि मंत्री , रानी लक्समी बाई केंद्रीय  क़ृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पंजाब सिंह ने संयुक्त रूप से अभिषेक चंद्र को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इस सम्मान के साथ ही अब वे डॉ. अभिषेक चंद्र  के नाम से जाने जयेंगे।
डॉ. अभिषेक चंद्र ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव से हाइस्कूल रामराती इंटरमीडिएट कॉलेज कटका द्वारिकागंज से तथा  इंटरमीडिएट (कृषि संकाय) की परीक्षा पंडित जवाहरलाल नेहरू खजुराहत उत्तर प्रदेश से उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2019 में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के श्री बिश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान से बी.एससी. कृषि तथा 2021 में सरदार वालाभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से एम.एससी. कृषि उद्यान विज्ञान की उपाधि हासिल किया /इसी वर्ष उन्होंने प्रदेश स्तरीय पीएचडी प्रवेश परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त कर मेरठ  क़ृषि विश्वविद्यालय में दाखिला पाया। उनका शोधकार्य डॉ. सतेंद्र कुमार के निर्देशन में पूरा हुआ। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उन्होंने 2023 में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) भी उत्तीर्ण की जिससे उन्हें असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बनने की अहर्ता मिली।
डॉ. अभिषेक चंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता रमेश चंद्र एवं मां मन भावती, छोटी बहन आराधना नंदा और बड़े भाई अखिलेश चंद्र उनके सीनियर्सऔर मित्रों जैसे सिद्धार्थ मैर्य एवं उपेंद्र मौर्या  आदि सभी मित्रो को दिया। विशेष योगदान दिया।
उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद वर्तमान में शिक्षक की भूमिका निभा रहे डॉ. अभिषेक चंद्र ने हाल ही में RB PG college, agra में अतिथि शिक्षक (संविदा) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उनकी इस सफलता से न सिर्फ गांव टिहरा, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
ग्रामवासी एवं परिचित लोग डॉ. अभिषेक चंद्र को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा मानते हुए कहते हैं कि उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और पारिवारिक सहयोग से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।