सुल्तानपुर :
चोरी के मोबाइल व असलहा संग दो युवक गिरफ्तार,भेजे गए जेल।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का मोबाइल फोन, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विस्तार ' :
जानकारी के अनुसार थाना जयसिंहपुर पुलिस टीम ने शनिवार रात करीब 9:20 बजे निदूरा गाँव के पास सर्विस लेन सड़क से गुफरान अली पुत्र स्व. अकबर अली और रितिक सोनी पुत्र उमेश चन्द्र सोनी, दोनों निवासी ग्राम विरसिंहपुर, को दबोचा। पुलिस ने गुफरान के पास से एक तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं रितिक के पास से चोरी गया ग्रे कलर का POCO 5G मोबाइल और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अतिरिक्त मोबाइल भी मिला।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना जयसिंहपुर में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमनारायन राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल गौतेन्द्र यादव और अजय आजाद शामिल रहे।
