गुरुवार, 4 सितंबर 2025

लखनऊ :बारावफात जुलूस को लेकर शहर मे रहेगा यातायात डायवर्जन।||Lucknow:There will be traffic diversion in the city due to Barawafaat procession.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बारावफात जुलूस को लेकर शहर मे रहेगा यातायात डायवर्जन।
◆5 सितंबर को दोपहर 12 बजे से लागू होगा,जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ मे शुक्रवार को 12 वीं रवी-उल-अव्वल (बारावफात) का पर्व 5 सितम्बर को मनाया जायेगा । इस मौके पर शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
 ‘‘मदह-सहाबा’’ का जुलूस प्रातः 10.00 बजे से झण्डे वाले पार्क अमीनाबाद से प्रारम्भ होकर मौलवीगंज, गंगा प्रसार रोड, रकाबगंज चौराहा, नादान महल रोड, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा चौराहा, बाजारखाला चौराहा, हैदरगंज चौराहा होते हुए ऐशबाग ईदगाह में समाप्त होगा। 
उक्त कार्यक्रम के दौरान दिनांक 05.09.2025 को समय 10.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था रहेगी।
इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन।
1. कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा) से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात चौक/मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. नक्खास तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात अकबरी गेट, चरक चौराहा (कमला नेहरू) होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
5. हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा/ऐशबाग ईदगाह की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
6. वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
7. मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8. पोस्ट आफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
9. रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नाका/ मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
10. कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, एवं अमीनाबाद चौराहा से कोई भी यातायात झण्डे वाले पार्क की तरफ नही आ-जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग, अशोकलाट, श्रीराम रोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन, होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
11. ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामण्डी/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
12. बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर कोई यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवररेडी की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
13. मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज जाने वाला यातायात हैदरगंज की तरफ नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात मिल एरिया, मीना बेकरी एवं राजाजीपुरम होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
14. राजेन्द्र नगर चौराहा से कोई भी यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
15. नाका चौराहा से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नही आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नत्था/मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
16. नाका चौराहा से कोई भी वाहन पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बांसमण्डी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
17. फूल मंडी से हैदरगंज फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
नोट-
सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, स्कूली वाहन, फायर सर्विस इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस,स्थानीय पुलिस द्वारा जुलूस कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस, लखनऊ ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454505155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।