गुरुवार, 4 सितंबर 2025

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर से 35 लोग रेस्क्यू, पुलिस-एनडीआरएफ ने पहुंचाया सुरक्षित स्थान!!

शेयर करें:


यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर से 35 लोग रेस्क्यू, पुलिस-एनडीआरएफ ने पहुंचाया सुरक्षित स्थान!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 04 सितंबर 2025।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में थाना दनकौर और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे 35 लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।


पुलिस विभाग लगातार अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में लोगों और उनके पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहा है। उच्च अधिकारी खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।


प्रशासन ने अपील की है कि लोग यमुना नदी के डूब क्षेत्र या उसके आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।।