सोमवार, 29 सितंबर 2025

लखनऊ :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कन्या पूजन कर मनाया शारदीय नवरात्र।||Lucknow:The Congress state president celebrated Sharadiya Navratri by worshipping girls.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कन्या पूजन कर मनाया शारदीय नवरात्र।
दो टूक : हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। नवरात्रि मनुष्य के जीवन में साधना, उपवास, ध्यान और आत्मशुद्धि का भी पर्व होता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में तपस्या करने से मनुष्य के मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच कन्या पूजन किया गया। सर्वप्रभम बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी नौ दुर्गा का स्वरूप कुमारी कन्याओं के पाँव पखारे। महिलाओं द्वारा कन्याओं का श्रृंगार किया गया तथा भोज कराया गया। इसके उपरांत उपहार स्वरूप कन्याओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने वस्त्र, दक्षिणा आदि भेंट कर उनकी आरती उतारी। कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा भी देखने को मिला हिन्दू धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों विशेषकर मुस्लिम धर्म को मानने वाले कार्यकर्ताओं ने भी नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं को उपहार स्वरूप अपनी श्रद्धा अनुसार दान दक्षिणा भेंट कर देवी शक्ति के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। 
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, कांग्रेस सेवादल के जोनल अध्यक्ष सुशील तिवारी, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, सतीश बिंद, संजीव सिंह, सरिता यादव, निहारिक सिंह, कनिष्का राफेल, शिफा अहमद, शिरी खान, अमन वर्मा, सबीना खातून, पंकज तिवारी, संजय सिंह, आशुतोष मिश्रा, चर्चिल भाई सहित भारी संख्या में कांगेसजन मौजूद रहे।