बुधवार, 17 सितंबर 2025

लखनऊ : बदमाशों ने दूध कारोबारी को मारी गोली ,घर के बाहर कई राउन्ड की फायरिंग।||Lucknow: Miscreants shot a milk trader, firing several rounds outside his house.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बदमाशों ने  दूध कारोबारी को मारी गोली ,घर के बाहर कई राउन्ड की फायरिंग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्र विवेकानंदपुरम कल्याणपुर में एसयूवी सवार बदमाशों ने घर में घुसकर दूध कारोबारी को गोली मार दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। हमले में उसकी बहन को भी चोट लगी है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश कई राउन्ड फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए वहां से भाग निकले। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुचकर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए । वहीं पुलिस टीम बदमाशों की तलाश मे जुट गई ।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना गुडम्बा क्षेत्र विवेकानंदपुरम कॉलोनी, कल्याणपुर मे रहने वाले दूध कारोबारी आसिफ गाजी  परिवार के साथ रहते है। बीते मंगलवार की रात एसयूवी सवार दबंगों ने घर में घुसकर दूध कारोबारी मो. आसिफ (25) को गोली मार दी,गोली दाहिने कंधे में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। हमले में आसिफ की बहन सन्नो को भी चोट आई है। परिजनों ने दोनों घरवालो को आनन-फानन में हास्पिटल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के विवाद चल रहा है। जानकारी मिली तो एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसीपी गाजीपुर के विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ पहुंचे।
◆पुलिस के अनुसार थाना गुडम्बा क्षेत्रान्तर्गत गोली चलने के सम्बन्ध में आज दिनांक 16.09.2025 को रात्रि लगभग 11:00 के आसपास डायल112 के माध्यम से थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि आसिफ गाजी पुत्र स्व0 मोहम्मद शाकिर निवासी विवेकानंद पुरम कल्याणपुर थाना गुडंबा जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष के कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय फोर्स व उच्च अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि जमीन व पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसमें आसिफ गाजी उपरोक्त के बांये कंधे पर गोली लगी है, जिसे तत्काल रेजेन्सी हॉस्पिटल भेजा गया जहां से डाक्टरों द्वारा ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया, डाक्टरो द्वारा बताया गया कि आसिफ गाजी उपरोक्त खतरे से बाहर है, जो इलाजरत है साक्ष्य संकलन व प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। जिसमें 02 व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आये है, 01-आदर्श द्विवेदी 02-आसिफ जिनकी गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगणों द्वारा थाना स्थानीय पर टीमों का गठन किया गया।