रविवार, 28 सितंबर 2025

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार !!🚨

शेयर करें:

 सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार !!🚨

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा, 28 सितम्बर 2025।
थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से गांजा तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने उसे ओमीक्रोन-3 के कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 01 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

👉 अभियुक्त का विवरण

  • नाम: कुलदीप पुत्र नवाब सिंह
  • पता: गगन विहार, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर
  • उम्र: 19 वर्ष

👉 आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0-564/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सूरजपुर
  2. मु0अ0सं0-290/2018, धारा 379 भादवि, थाना दादरी
  3. मु0अ0सं0-482/2023, धारा 380/411 भादवि, थाना दादरी
  4. मु0अ0सं0-229/2020, धारा 414 भादवि, थाना नॉलेज पार्क

👉 बरामदगी

  • 01 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा