रविवार, 28 सितंबर 2025

🚨 मिशन शक्ति 5.0 : गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 6 वर्षीय बच्ची 10 घंटे में सकुशल बरामद!! 🚨

शेयर करें:


🚨 मिशन शक्ति 5.0 : गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 6 वर्षीय बच्ची 10 घंटे में सकुशल बरामद!! 🚨

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा, 27 सितम्बर 2025 :
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने एक बार फिर तेज़ और प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण पेश किया। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मात्र 10 घंटे में गुम हुई 6 वर्षीय बच्ची को सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया।


पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए थाना स्तर पर कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा बच्ची की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की गई।


अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बच्ची को सेक्टर-45 स्थित रामलीला मैदान के पास घूमते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद बच्ची को मिशन शक्ति केंद्र लाकर उसकी व परिजनों की काउंसलिंग की गई और सुरक्षा संबंधी जागरूकता भी दी गई।


परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


"मिशन शक्ति 5.0" अभियान यह संदेश दे रहा है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर चुनौती का सामना पूरी मजबूती से किया जाएगा।