गौतमबुद्धनगर में ‘नो हेलमेट–नो फ्यूल’ अभियान, बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं!!
दो टूक:: गौतम बुद्ध नगर, 17 सितंबर 2025।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हेलमेट न पहनने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 1 से 30 सितंबर तक “नो हेलमेट, नो फ्यूल” विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मोटरयान अधिनियम व नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) मानक वाला हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान है।
जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि पंप परिसर में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल – आपका जीवन है अनमोल” संबंधी बैनर/होर्डिंग (10x5 फीट) लगाए जाएं और बिना हेलमेट किसी भी चालक या सवार को पेट्रोल-डीजल न दिया जाए।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी पंप हमेशा सीसीटीवी निगरानी में रहें, ताकि किसी विवाद की स्थिति में फुटेज देखकर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।।
